विकसित राजस्थान -2047 कार्य योजना
विकसित राजस्थान -2047 कार्य योजना ➡️ ‘विकसित राजस्थान-2047 कार्ययोजना' का विमोचन 13 अक्टूबर, 2025 को जयपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया। ➡️ इसे राज्य मंत्रिमंडल ने 23 अगस्त, 2025 को अनुमोदित किया था । ➡️ राजस्थान सरकार द्वारा तैयार यह कार्ययोजना राज्य को वर्ष 2047 तक एक विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के उद्देश्य से बनाई गई है। ➡️ यह योजना राष्ट्रीय लक्ष्य 'विकसित भारत @2047' के अनुरूप है। ➡️ इसमें नीति आयोग, राजस्थान योजना आयोग, और राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशनल एंड इनोवेशन (RIT) जैसी संस्थाओं ने भी योगदान दिया है। ➡️ विकसित राजस्थान2047 कार्ययोजना चार प्रमुख थीम्स :- जनकल्याण, त्वरित विकास, भविष्य उन्मुख राजस्थान और संवर्धक नीति - पर आधारित है ➡️ इसमें 13 प्रमुख सेक्टरों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। ➡️ कार्ययोजना में वर्ष 2047 तक के लिए कई महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं- अर्थव्यवस्था -₹ 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना रोजगार - 1 करोड़ से अधिक प्रत्यक्ष और अ...