BRICS
✍🏻ब्रिक्स (BRICS) पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतरराष्ट्रीय समूह है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। हालांकि, इस बार चार नए देश ईरान, मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल हो गए हैं। इसका उद्देश्य आर्थिक विकास, आपसी सहयोग और वैश्विक मंच पर सामूहिक आवाज उठाने के लिए एक मंच प्रदान करना है। 🎯तीन स्टेज में बना BRICS संगठन RIC: 1990 के दशक में दुनिया की विदेश नीति में अमेरिका के दबदबे को चुनौती देने और आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए तीन देशों- रूस, इंडिया और चीन (RIC) ने मिलकर एक संगठन बनाया। 🎯BRIC : 2001 में इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने चार देशों- ब्राजील, रूस, इंडिया और चीन को इकॉनमी के लिहाज से विश्व की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बताया था। इसके बाद 2009 में इन चारों देशों ने मिलकर एक संगठन बनाया, जिसे BRIC नाम मिला। 🎯BRICS: 2010 में अफ्रीका महाद्वीप का प्रतिनिधित्व करने के लिए साउथ का इस समूह का हिस्सा बनाया। इसी के साथ संगठन का नाम BRICS हो गया। इसके बाद से यह वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा र...