संदेश

india A unofficial test match लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

india A unofficial test match

आज इंडिया ए के बल्लेबाजों का दूसरे मैच में भी ख़राब प्रदर्शन जारी रहा . आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन लंच तक इंडिया ए ने 26 ओवर में 65 रन पर 5 विकेट खो दिए थे।ईश्वरन और साई सुदर्शन बगैर खाता खोले आउट हो गए थे। लोकेश राहुल और ऋतुराज गायकवाड़ 4-4 र बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल ने 26 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रव जुरेल ही एक तरफ से संघर्ष करते नजर आए. जुरेल ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए. पूरी टीम सिर्फ 161 रन ही जोड़ पाई.  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया A की शुरुआत अच्छी नहीं रही । अभिमन्यु ईश्वरन के साथ केएल राहुल पारी की शुरुआत करने उतरे और दोनों ही बल्लेबाज जल्दी ही पवेलिएन लौट गए । माइकल नेसर ने गेंदबाजी की शुरुआत की और ईश्वरन को तीसरी और साई सुदर्शन चौथी गेंद पर आउट कर टीम की शुरुआत बिगाड़ दी। एक समय टीम के 4 बल्लेबाज सिर्फ 11 रन पर पवेलिएन लौट चुके थे. ध्रुव जुरेल को छोड़कर सभी बल्लेबाज नेसर की गेंदों की उछाल के सामने नतमस्तक हो गए और पूरी टीम 161 पर आउट हो गई. भारतीय टीम मैनेजमेंट शिद्दत से एक ओपनर की तलाश में है जो गावस्कर बॉर्डर ट्रॉफी ...