संदेश

INDIA CHINA ARMY DISENGAGED IN LADAKH लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना और चीन सेना पीछे हटना शुरू

चित्र
पिछले 4 सालों से चला आ रहा गतिरोध अब समाप्त होने वाला हैं क्योंकि भारत और चीन सेना पीछे हटना शुरू हो गई है। इस तरह से विभिन्न स्तर पर हुई बातचीत के बाद पूर्वी लद्दाख से भारत और चीन सेना पीछे हटना शुरू हो चुकी हैं।सोमवार को इस घोषणा के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच रूस के कज़ान में BRICS नेताओं की बैठक के दौरान द्विपक्षीय मुलाकात भी हुई। 12 सितंबर को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सेंट पीटर्सबर्ग में ब्रिक्स के उच्च-स्तरीय सुरक्षा अधिकारियों की बैठक के दौरान चीन के विदेश मंत्री और केंद्रीय विदेश मामलों के आयोग के कार्यालय के निदेशक वांग यी से मुलाकात की. विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस साल जुलाई और अगस्त में वांग यी से जल्दी-जल्दी दो बार मुलाकात की. साथ ही जुलाई और अगस्त में एक महीने के भीतर भारत-चीन सीमा मामलों पर सलाह एवं समन्वय के लिए कार्यकारी ढांचे (WMCC) की दो बैठकें की गई हैं.  भारतीय अधिकारियों के सुर में साफ तौर पर नरमी दिख रही है. डोभाल ने जुलाई 2023 में एक मीटिंग के दौर...